भारतीय जनता पार्टी काशी क्षेत्र के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के उपाध्यक्ष अनूप जायसवाल के नेतृत्व में नई सड़क स्थित कोदई चौकी के कैंप कार्यालय में कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में कल्याण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने उनके जीवन, कार्यशैली और राष्ट्रधर्म के प्रति समर्पण को याद किया।