फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : वाराणसी में नि:शुल्क भोजन का ट्रायल, पीएम की घोषणा के बाद वेदपाठी बटुकों को मिलेगी सुविधा

वाराणसी के संस्कृत विद्यालयों और प्रमुख चिकित्सालयों में श्री काशी विश्वनाथ ट्रस्ट द्वारा नि:शुल्क भोजन व्यवस्था के सफल ट्रायल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट के सभी अधिकारियों द्वारा सभी व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया गया। बताते चलें कि प्रधानमंत्री ने इस योजना की घोषणा की थी और कहा था कि सभी विद्यालयों के बच्चों और अस्पतालों में तीमारदारों को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट की ओर से निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। इस संकल्प को पूरा करने के लिए श्री काशी विश्वनाथ मंदिर ने गोदौलिया स्थित जम्मू कोठी में विशेष रूप से बनाये गये अन्नक्षेत्र में एक सात्विक सनातन रसोई का निर्माण कराया है और रसोई का संचालन नाट्यकोटम संस्था द्वारा किया जाएगा। इस संबंध में नाट्यकोटम संस्था और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के बीच विशेष अनुबंध किया गया है। इस व्यवस्था में दैनिक भोजन सामग्री और परिवहन की व्यवस्था श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास द्वारा सुनिश्चित की गई है। आज भोजन वितरण का सफल ट्रायल इस योजना को सतत रूप देने की प्रक्रिया का अगला चरण है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें