फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा विधायक उमाशंकर सिंह पर बरसे परिवहन मंत्री, VIDEO

बलिया की सियासत में शुक्रवार को गरमा-गरमी तब चरम पर पहुंच गई, जब बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के बयान पर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने करारा पलटवार किया। मंच से तीखे तेवर में मंत्री ने कहा कि विधायक के पिताजी मिट्टी का तेल बेचते थे, और मैं मैनेजर सिंह का भांजा हूं, जिनका शिक्षा के क्षेत्र में योगदान पूरे पूर्वांचल में मिसाल है। मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि राजनीति में वैचारिक मतभेद होना स्वाभाविक है, लेकिन जब कोई व्यक्तिगत हमले करता है तो यह उसकी राजनीतिक हताशा को दिखाता है। मंत्री ने चेतावनी दी। “जनता सब देख रही है, समय आने पर ईमानदारी और काम के दम पर जवाब मिलेगा।” मंत्री के इस तीखे बयान के बाद जिले के राजनीतिक माहौल में हलचल मच गई है। समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने इसे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल कर दिया, जबकि विपक्षी खेमे में भी चर्चा का दौर तेज है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें