मैदागिन, लोहटिया, बुलानाला, लहरतारा, चौकाघाट समेत कई प्रमुख इलाकों में वाहनों की लंबी कतारें रहीं। सोमवार को अचानक बढ़े ट्रैफिक दबाव से व्यवस्था बेपटरी हो गई। खासकर मैदागिन का इलाका तीन घंटे जाम की चपेट में रहा। जाम से बड़े पैमाने पर लगन में खरीदारी लिए गोदौलिया, मैदागिन, विशेश्वरगंज मंडी में लोगों का आना जाना रहा। वहीं, लहरतारा कैंसर अस्पताल से आरओबी होते हुए मंडुवाडीह मोड़ जाम से जूझता रहा। यहां जाम का कारण लहरतारा से बायीं तरफ प्राइवेट स्टैंड रहा। मैदागिन में दोपहर 12 से तीन बजे तक जाम की ऐसी स्थिति से लोग परेशान हो गए। कई स्थानों पर लोग वाहन साइड में लगाकर पैदल ही गंतव्य की ओर निकले। मैदागिन और लहरतारा में ट्रैफिक प्रबंधन बेपटरी दिखा। जाम छुड़ाने के लिए पुलिसकर्मियों को घंटों मशक्कत करनी पड़ी।