शहर में शनिवार की सुबह से लेकर देर शाम तक लोगों को जाम से छुटकारा नहीं मिला। जिधर भी गए, उधर जाम से ही सामना हुआ। हाल यह हुआ कि जाम से निकलने में कार, बाइक और ऑटो, रिक्शा में सवार लोग हांफ गए। गोदौलिया, लंका, सामनेघाट, रविंद्रपुरी, सिगरा, महमूरगंज, मंडुवाडीह और कज्जाकपुरा, कबीरचौरा में जाम के चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बाहरी वाहनों के अत्यधिक दबाव ने यातायात व्यवस्था को ध्वस्त कर दी। लंका थाना मार्ग पर दो दिन से गिरे पेड़ की डाल नहीं हटाए जाने से दिन भर जाम की चपेट में नगवा, रविदास गेट क्षेत्र रहा।