फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : व्यापारियों ने ऑनलाइन बाजार को खत्म करने का लिया संकल्प

अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 02 Sep 2024 01:22 AM IST

फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल की बैठक होटल हरी विलास पैलेस मौलवी बाग़ में हुई जिसमें सितम्बर में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक वाराणसी में करने का निर्णय लिया गया एवं साथ ही 26 तारीख को दिल्ली के जंतर-मंतर पर जीएसटी की विसंगतियों एवं अन्य व्यापारिक समस्याओं के विरोध में राष्ट्रव्यापी धरने का कार्यक्रम आयोजित किया गया जाएगा, जिसकी सूचना सभी सदस्यों को दी गई। प्रदेश में पूर्वांचल क्षेत्र की व्यापारीक गतिविधियों को और मजबूत करने के लिए फ़ेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल के पूर्वांचल के अध्यक्ष सन्नी जौहर (वाराणसी) महामंत्री संदीप गुप्ता (गाजीपुर) को उपाध्यक्ष विक्रम सिंह बंटी (वाराणसी) बृजेश यादव (जौनपुर) को ज़िम्मेदारी दी गई। वाराणसी जिला अध्यक्ष अमित सेवारामानी एवं महामंत्री कृष्ण मोदी एवं उपाध्यक्ष अनिल पांडे ने 15 दिनों के अंदर वाराणसी में एक मज़बूत टीम बनाने का आश्वासन दिया जो कि हर वक्त व्यापारियों के हित में समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करेंते रहेंगे। कार्यक्रम में पूरे पूर्वांचल को एकजुट कर जीएसटी की विसंगतियों पर एवं ऑनलाइन के व्यापार का विरोध करने का संकल्प लिया गया। ऑनलाइन की वजह से पूरा पूर्वांचल या उत्तर प्रदेश का व्यापार कहे या पूरे भारत का व्यापार चौपट होता जा रहा है। बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रेम मिश्रा, राष्ट्रिव सचिव राजेंद्र गोयनका, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य अशोक जायसवाल, अनुज डीडवानिया, सन्नी जौहर, विक्रम सिंह बंटी, रजनीश कनौजिया, राकेश शर्मा, अमित सेवारामानी, कृष्ण मोदी एवं अनिल पांडेय, राजन जायसवाल, राकेश गुप्ता आदि अन्य फ़ेम के पदाधिकारी मौजूद रहे ।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें