विश्वनाथ गली व्यवसायिक समिति ने शनिवार को पुलिस टीम को सम्मानित किया। दशाश्वमेध थाना परिसर में समिति के प्रांत प्रतिनिधि विनोद कुमार मिश्र की अध्यक्षता में एसीपी दशाश्वमेध अतुल अंजान, प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार शुक्ला, एसआई अनुज तिवारी, एसएसआई सुनील गुप्ता और एसआई अभिषेक त्रिपाठी को मोमेंटो, माला और अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। दरअसल, पुलिस ने कुछ दिन पहले 13 महिलाओं और तीन पुरुषों को गिरफ्तार किया था। यह गिरोह भीड़भाड़ वाले इलाकों में महिलाओं के गले से चेन काटने की घटनाओं को अंजाम देता था। पुलिस टीम की तत्परता और सक्रियता की सराहना करते हुए समिति ने पूरी टीम को बधाई दी। प्रतिनिधि मंडल में नवीन गिरी, संतलाल दूबे, रतन सिंह, प्रदीप साहू, बिनय साहू गुप्ता, कमल सेठ, अरुण सिंह, अजय कुमार, दिनेश गुप्ता, संतोष निषाद, पप्पू जी और मुकेश बैरागी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।