रेलवे क्रीड़ा स्थल पर आयोजित डिवीजनल प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को दबंग इलेविन और धुरंधर इलेविन के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। मैच के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। बल्लेबाजों ने आकर्षक शॉट लगाए तो गेंदबाजों ने भी दमदार प्रदर्शन कर दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला।