जिला प्रशासन वाराणसी के पहल पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में सिमरन गिरि के गायन की प्रस्तुति हुई। उन्होंने शिव वंदना 'जयशिवशंकर' गाया। इसके बाद एक भजन 'श्री राम चंद्र... गाया। तबले पर वेदांता सिंह और हारमोनियम पर प्रवीण सिंह ने कुशल संगत किया। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन अंकित सिंह ने किया। संयोजक अंशुमान महाराज रहे।