फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : वाराणसी में खून से लथपथ गार्ड की मिली लाश, फैली सनसनी, पुलिस शव की शिनाख्त कर जांच में जुटी

रामनगर नगर क्षेत्र के रामबाग पोखरा के समीप काशिराज परिवार की खाली पड़ी भूमि पर शनिवार की अलसुबह खून से लथपथ मिला एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ। मृतक के शरीर पर चोट के निशान देखकर ग्रामीणों का कहना है कि हत्या की फेंका गया है। कपड़े देखकर यह अंदाज लगाया जा रहा है कि मृतक सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता था। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और तफ्तीश में जुट गई। मृतक की शिनाख्त श्याम जी पटेल(60) पिता स्व.रघुनाथ मुगलसराय कोतवाली के रूप में की गई। बताया जा रहा है कि ये गौरइया गांव निवासी थे और रामनगर के गोलाघाट स्थित एक स्कूल में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करते थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें