फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्य सरोवर में 30 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगहबानी, VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 26 Oct 2025 02:42 PM IST

छठ पूजा के महापर्व पर बरेका के सूर्यसरोवर को दुल्हन की तरह विद्युत झालरों से सजाया गया है।सुरक्षा के लिहाज से 30 सीसीटीवी कैमरों को एक्टिव कर दिया गया है।तैयारियों का जायजा लेने शनिवार को बरेका के अधिकारी सूर्यसरोवर पर पहुचकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। शनिवार को बरेका के सूर्यसरोवर पर बरेका के डिप्टी सीई साकेत,आरपीएफ कमांडेंट जय प्रकाश मौर्य सहित कई आला अधिकारियों ने दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। छठ समिति के महामंत्री अजय आर ने बताया कि व्रती महिलाओं के लिए सरोवर के चारो तरफ 18 चेंजिंग रूम बनकर तैयार है।रात्रि विश्राम के लिए 250 लोगो के लिए रजाई,गड्डा व चारपाई के साथ निःशुल्क भजन की व्यवस्था की गई है।अर्घ्य देने के लिए दूध की भी व्यवस्था की गई है। आरपीएफ कमांडेंट जय प्रकाश मौर्य ने बताया कि एनडीआरएफ, सिविल डिफेंस, स्काउट गाइड के साथ कोआर्डिनेट कर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है। पूर्व कर्मचारी परिषद के सयुक्त सचिव रवि नारायण की तरफ से निशुल्क चाय का वितरण किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें