फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सनातन बोर्ड के गठन की मांग पर समर्थन : देवकी नंदन संघर्ष करो काशी आपके साथ है

वाराणसी संपूर्णानंद मैदान में कथा कह रहे कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर महाराज ने सभी काशीवासियों से सनातन बोर्ड के लिए हर स्तर पर आवाज उठाने का आह्वान किया। तो काशी के लोग भी उनकी आवाज से आवाज मिलाते हुए उनके समर्थन में खड़े हो गए हैं। अमर उजाला से बातचीत में काशी के लोगों ने कहा कि सनातन बोर्ड का गठन होना चाहिए और हम देवकीनंदन ठाकुर का समर्थन करते हैं और इस पूरे कार्य में उनके साथ खड़े हैं। जनता का कहना है कि जब वक्फ बोर्ड हो सकता है तब सनातन बोर्ड क्यों नहीं। देवकी नंदन ठाकुर ने कहा था कि सनातन पर संकट के समय जो मौन है वे भी उतने ही बड़े अपराधी है। आजादी के बाद जब वक्फ बोर्ड बन सकता है तो सनातन बोर्ड क्यों नही बन सकता। उन्होंने कहा कि यदि हम अपने जनप्रतिनिधियों से सनातन बोर्ड का जवाब मांगना शुरू कर दें तो अगले चुनाव से पहले ही यह अपना स्वरूप ले लेगा। इस मौके पर उन्होंने सनातन धर्म बोर्ड की मांग के समर्थन के लिए सनातन न्यास फाउंडेशन ने मिस्ड कॉल नंबर 9927300037 जारी किया है। सनातन बोर्ड के समर्थन के लिए कोई भी इस नंबर पर मिस्ड कॉल कर सकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें