पीईटी परीक्षा के प्रथम दिन के प्रथम पाली में छात्रों को गणित ने उलझाया उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से प्रारंभिक परीक्षा पीईटी के पहले दिन की प्रथम पाली की परीक्षा समाप्त हो गई। जौनपुर से आई छात्रा अर्चना सिंह ने बताया कि मैंने 60 से अधिक प्रश्नों को हल किया। गणित का पेपर काफी कठिन था। प्रयागराज से आए छात्र सार्क शुक्ला ने बताया कि जिसने अच्छे से पढ़ाई की है, उसके लिए पेपर काफी आसान था। गोरखपुर से आए गामा यादव ने बताया कि पेपर काफी आसान था, लेकिन गणित काफी कठिन रहा। सभी 66 केंद्रों पर दो दिन तक चलने वाली इस परीक्षा को लेकर सुरक्षा के इंतजाम काफी कड़े किए गए हैं। आज की प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 से 12:00 बजे के बीच संपन्न हुई। इस परीक्षा में अलग-अलग जनपदों से कुल 23567 अभ्यर्थी शामिल हुए।