यूपी कॉलेज में प्राचार्य को पद से हटाने की मांग को लेकर कई छात्रों ने मुंडन कर विरोध जताया। मंगलवार से मुख्य द्वार पर धरने पर बैठे छात्रों ने बुधवार को बाल उतरवाने के साथ नारेबाजी भी की। सूर्य प्रताप सिंह की हत्या के बाद प्राचार्य को इस्तीफा देने के लिए छात्र अपनी मांग पर 11 दिनों से अडिग हैं।