पूर्वांचल के सबसे प्रतिष्ठित स्कूलों में से एक सीएचएस की नई प्रवेश बुलेटिन 2026 में करीब 25 फीसदी सीटों की कटौती कर दी गई है। पिछले बुलेटिन के मुकाबले इस बार नौवीं और 11वीं (कर्मचारी वार्ड की सीटों सहित) में 125 सीटें कम कर दी गई हैं। वहीं, सीएचएस में नौवीं कक्षा में नई छात्राओं को प्रवेश नहीं मिल सकेगा। इसे लेकर बृहस्पतिवार को छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया। छात्र बुलेटिन व प्रवेश प्रक्रिया में सुधार की मांग करते हुए अनिश्चितकाल धरने पर बैठे।