रोपवे पावर हाउस के निर्माण पर महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के छात्रों ने विरोध दर्ज करते हुए कहा कि हमने इसे लेकर कुलपति से शिकायत की है इसके साथ ही इस कार्य को लेकर छात्रों में डर है। बताया जा रहा है कि छात्र जब कुलपति से मिले तब इन्हें आश्वासन मिला कि समस्या का निदान होगा। अब देखना ये होगा कि वाराणसी प्रशासन छात्रों के विरोध पर अगला कदम क्या उठाता है?