नीट की परीक्षा में हुई गड़बड़ी को लेकर छात्रों की नाराजगी जारी है। शुक्रवार को वाराणसी के सिगरा तिराहा पर एनटीए के खिलाफ छात्रों ने अपनी नाराजगी जताई। इस दौरान एनएसयूआई के नेतृत्व में दर्जनों छात्रों ने अपने मार्कशीट की प्रतियां जलाई। कहा कि नीट की परीक्षा में हुई धांधली के कारण हमारा भविष्य एक बार फिर चौपट हो गया।