चौबेपुर क्षेत्र के गौरा कलां स्थित गांधी इंटर काॅलेज के सहायक अध्यापक नीरज लाल अपनी स्कॉर्पियो से काॅलेज से घर जा रहे थे। इस दाैरान कुछ छात्रों ने उनकी स्कॉर्पियो पर काॅलेज गेट पर ही पथराव कर दिए। घटना की सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक जगदीश कुशवाहा ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। सहायक अध्यापक ने स्कॉर्पियो क्षतिग्रस्त, जान मारने की धमकी के तहत एक नामजद व तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।