फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शिवपुर स्टेशन पर रोकी गईं स्पेशन ट्रेनें, यात्रियों का दबाव, सड़कों से गंतव्य को पहुंचे लोग

अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 31 Jan 2025 06:54 PM IST

अयोध्या से वाराणसी कैंट आ रही मेला स्पेशल ट्रेनों को शिवपुर रेलवे स्टेशन पर रोका जा रहा है। यात्रियों को यहीं उतार कर ट्रेनें खाली कराई जा रही हैं। प्रभारी स्टेशन अधीक्षक ललित कुमार ने बताया कि कंट्रोल रूम से प्राप्त सूचना के आधार पर अयोध्या से वाराणसी कैंट आ रही सभी स्पेशल ट्रेन शिवपुर रेलवे स्टेशन पर रोक लिए जा रहे हैं। यात्रियों को ट्रेन से उतार सिटी बस तथा ऑटो-रिक्शा से सड़क मार्ग से रवाना किया गया। इस दौरान जीआरपी, आरपीएफ व एसीपी विदुष सक्सेना शिवपुर पुलिस यात्रियों की सुविधा के लिए मौजूद थी। अचानक हुए बदलाव के कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई किलोमीटर दूर तक यात्री अपने परिवार के साथ पैदल जाने पर मजबूर हुए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें