फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : संसदीय परंपराओं के अपमान का मामला लोकसभा में उठाएंगे सपा सांसद

अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 13 Nov 2024 11:34 AM IST

चंदौली के सपा सांसद वीरेंद्र सिंह संसदीय परंपराओं के अपमान का मामला लोकसभा में उठाएंगे। बुधवार को टैगोर टाउन स्थित अपने आवास पर उन्होंने पत्रकारों से कहा कि एक दिन पूर्व सर्किट हाउस में जिला बिजली कमेटी की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता उन्होंने की थी। इस बैठक के समाप्त होने के एक डेढ़ घंटे बाद बिजली विभाग के अधिकारियों ने साजिश के तहत दोबारा बैठक बुलाई जो एक संसदीय परंपरा और एक सांसद के अपमान का मामला है। इसके लिए मैंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र भेजा है। इसके अलावा बनारस के कमिश्नर, प्रदेश के मुख्यमंत्री व केंद्रीय ऊर्जा मंत्री को भी पत्र भेजा है। उन्होंने कहा बिजली विभाग की इस हरकत से यह साफ जाहिर होता है की अधिकारी अपनी कमियों को छुपाने के लिए इस प्रकार का कार्य कर रहे हैं। उनसे मैंने बनारस और चंदौली की बिजली व्यवस्थाओं को लेकर एक महीने में रिपोर्ट भी मांगी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें