विश्वप्रसिद्ध अस्सी घाट स्थित सुबह-ए-बनारस मंच पर दक्षिण भारत से आए युवा कलाकारों ने शास्त्रीय नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। गंगा तट पर आयोजित कार्यक्रम में भरतनाट्यम की पारंपरिक प्रस्तुति ‘आलारिप्पु’ से शुभारंभ हुआ। कलाकारों ने अपनी प्रतिभा से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। स्थानीय नागरिकों, पर्यटकों और कला प्रेमियों ने प्रस्तुतियों का आनंद लेते हुए कलाकारों की जमकर सराहना की।