फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र पुलिस को प्रदेश में दूसरा स्थान, बरामद किए 302 गुम मोबाइल फोन; VIDEO

जनपद पुलिस ने सीईआईआर (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल की मदद से मई 2026 से अब तक 302 खोए और गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 45 लाख रुपये बताई गई है। वहीं, मोबाइल बरामदगी में 66 प्रतिशत सफलता दर के साथ मई 2026 में सोनभद्र ने पूरे उत्तर प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रूणवाल के पर्यवेक्षण में सर्विलांस सेल, एसओजी टीम और जिले के सभी थानों की संयुक्त टीमों ने सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से तकनीकी विश्लेषण और सतत निगरानी करते हुए गुम मोबाइलों को ट्रेस किया। आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए गए। रविवार को आयोजित कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रूणवाल ने बरामद मोबाइल फोन उनके स्वामियों को वितरित किए। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मोबाइल गुम होने की स्थिति में लोग बिना देर किए सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं या निकटतम थाने में सूचना दें, ताकि समयबद्ध तरीके से मोबाइल को ट्रेस कर बरामद किया जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें