कछवा रोड सेवापुरी ब्लॉक के ठटरा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय द्वितीय के प्रांगण में मंगलवार की सुबह जैसे ही विद्यालय के प्रांगण में बच्चों ने प्रवेश किया वैसे ही गेट के समीप सर्प को जाता देख बच्चों में हड़कंप मच गया इस अवसर पर बच्चों ने सहायक अध्यापक आशुतोष मिश्रा एवं अनिल सिंह से दौड़कर बताया तो अध्यापकों के सूझबूझ के चलते सर्प को विद्यालय के बाउंड्री के बाहर निकल गया तब जाकर बच्चों में शांति व्यवस्था कायम हुआ बताते चलें कि विद्यालय के बाउंड्री के बगल में एक तालाब होने के चलते काफी खंडहर जैसा है जिसमें खरपतवार रहता है उसी के द्वारा विद्यालय के प्रांगण में सर्प प्रवेश कर गया।