गंगा के तट पर शहीदों के पुण्यपथ को आलोकित करने के लिए आकाशदीप जल उठे। कार्तिक मास पर्यंत जलने वाले यह दीप गंगा के तट से शहीदों को नमन करने के लिए सोमवार की शाम प्रज्ज्वलित हुए। पुलिस और पीएसी के वीर जवानों की याद में जब आकाशदीप जले तो सभी की आंखें नम हो उठीं। 101 दीप गंगा में प्रवाहित भी किए गए।