फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा आरती देख अभिभूत हुईं सलमान खान की बहन अर्पिता

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की बहन अर्पिता सोमवार को अपने परिवार के साथ बनारस पहुंची। उन्होंने दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा की आरती में हिस्सा लिया और मां गंगा का वैदिक रीति से पूजन किया। मां गंगा की भव्य आरती देख वह अभिभूत नजर आईं। उन्होंने मां गंगा की श्रद्धा भाव से पूजा की। गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा और सचिव हनुमान यादव ने अर्पिता का स्वागत किया। उन्होंने उन्हें मोमेंटो, अंगवस्त्र और प्रसाद देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अर्पिता ने गंगा सेवा निधि के योगदान की सराहना की और इस धार्मिक अनुभव को अपने जीवन का एक अविस्मरणीय पल बताया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें