फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विमान दुर्घटना में दिवंगत आत्माओं की शांति लिए श्री रुद्र शांति पाठ, देखें VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 13 Jun 2025 05:38 PM IST

अहमदाबाद में हाल ही में घटित विमान दुर्घटना के संदर्भ में दिवंगत आत्माओं की शांति, घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ एवं भविष्य में ऐसी दुर्घटनाएँ पुनः न हों — इस भावना से प्रेरित होकर आज श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर स्थित नवग्रह मंडप में "श्री रुद्र शांति पाठ" का आयोजन किया गया। इस विशेष अनुष्ठान में वैदिक पंडितों द्वारा वेद मंत्रों एवं रुद्र सूक्त के साथ पारंपरिक विधियों से पाठ सम्पन्न किया गया। पाठ का उद्देश्य न केवल शांति की प्रार्थना करना था, बल्कि ईश्वर से यह कामना करना भी था कि समस्त विश्व में सुख-शांति एवं सुरक्षा बनी रहे। मंदिर प्रशासन, श्रद्धालुओं तथा स्थानीय जनों की उपस्थिति में पूरे श्रद्धा और भक्ति के साथ यह अनुष्ठान संपन्न हुआ। इस अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास ने पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।ईश्वर से यही प्रार्थना है कि ऐसा कोई दुखद प्रसंग पुनः न घटित हो और समस्त प्राणियों की रक्षा हो।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें