फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी में पुरुषोत्तम मास के अंतिम दिन शरबत वितरण; VIDEO

दीक्षा महिला कल्याण शोध संस्थान की ओर से पुरुषोत्तम मास के अंतिम दिन 14 जून 2026 (रविवार) को सुबह 9 बजे जनसेवा एवं धर्मार्थ कार्यों के अंतर्गत शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से श्रद्धालुओं एवं आमजन को शरबत वितरित कर भीषण गर्मी से राहत पहुंचाने का प्रयास किया गया। मुख्य अतिथि डाॅ. आशा दूबे ने कहा कि पुरुषोत्तम मास जैसे पावन अवसर पर हम शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। भीषण गर्मी में राहगीरों, श्रद्धालुओं और जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाना हमारा नैतिक दायित्व है। दीक्षा महिला कल्याण शोध संस्थान यह काम काफी सराहनीय है। भारतीय संस्कृति हमें परोपकार और जनसेवा का संदेश देती है, उसी भावना के साथ यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में संस्थान की अध्यक्ष संतोषी शुक्ला ने बताया कि सेवा और परोपकार भारतीय संस्कृति की मूल भावना है। पुरुषोत्तम मास जैसे पावन अवसर पर जरूरतमंदों, श्रद्धालुओं और राहगीरों की सेवा करना संस्था का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए लोगों को राहत पहुंचाने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिससे समाज में सहयोग, मानवता और सेवा भाव को बढ़ावा मिले। संतोषी शुक्ला ने कहा कि दीक्षा महिला कल्याण शोध संस्थान लगातार सामाजिक, धार्मिक और जनहित से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन करता रहा है। संस्था का प्रयास है कि समाज के विभिन्न वर्गों को सेवा कार्यों से जोड़कर सकारात्मक संदेश दिया जाए। उन्होंने सभी नागरिकों से इस पुनीत कार्य में सहभागी बनने की अपील की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें