स्मार्ट सिटी वाराणसी की विकास योजनाओं पर सवाल उठाते हुए वार्ड नंबर 61 के स्थानीय लोगों ने जलकल विभाग और नगर निगम की कार्यशैली पर नाराजगी जताई है। धूपचंडी चौराहे से चौकाघाट मार्ग पर पिछले एक महीने से चल रहे सीवर कार्य के कारण सड़क खोदी हुई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य बेहद धीमी गति से चल रहा है, जिससे आमजन, व्यापारी और छात्र-छात्राओं को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।