फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावी छात्रों को दी गई छात्रवृत्ति, VIDEO

उद्धव सिंह स्मृति छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत महामना मालवीय इंटर कालेज शाहंशाहपुर में मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति दी गई। यह पुरस्कार प्रत्येक वर्ष हाई स्कूल मे उच्चतम स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को दिया जाता है। छात्रवृत्ति योजना विद्यालय के शिक्षक अरविंद सिंह पटेल के पिता उद्धव सिंह की स्मृति में दी जाती है। अरविंद सिंह ने 500000 की कोष स्थापित की है जिसके माध्यम से बच्चों को यह राशि प्रदान की जाती है। अवकाश प्राप्त जिला विद्यालय निरीक्षक सोमारू प्रधान ने कहा कि इस तरह की योजना छात्रों को आगे बढ़ाने का एक सशक्त माध्यम होती है। शिक्षा से सेवा चयन आयोग के सदस्य डा हरेंद्र कुमार राय ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में अपार मेधा शक्ति है। ग्रामीण क्षेत्र के छात्र एवं छात्राओं को अवसर मिले तो वह बेहतर कर सकते हैं।कहा कि विद्यालय एक परिवार होता है जहां सभी छात्र आपस में मिलजुल कर अपना भविष्य गढ़ते हैं और देश को दिशा देने के लिए तैयार होते हैं। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि विद्यालय परिसर में ऐसा वातावरण बनाएं की छात्र हम की भावना से राष्ट्र के सहयोगी बने। छात्रवृत्ति योजना की प्रशंसा महामना इंटर कॉलेज बच्छाव के प्रधानाचार्य डा चंद्रमणि सिंह ने भी की।बृजेश्वर नारायण सिंह, बृजराज सिंह ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर अतिथि योजना के संयोजक अरविंद सिंह पटेल, प्रधानाचार्य मुसर्रत इस्लाम रीता मिश्रा धर्मनाथ राय सहित भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें