सावन शिवरात्रि का उत्सव काशी में घूमधाम से मनाया जा रहा है। सुबह से गंगा घाटों पर भक्तों की भीड़ रही। श्रद्धालु गंगा स्नान करने के बाद काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन करने पहुंचे। इसके साथ ही शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक के मंदिरों व शिवालयों में भक्तों की भीड़ लगी है। बुधवार की सुबह श्रद्धालुओं का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। भोर से ही बाबा का दर्शन पाने के लिए श्रद्धालु बेताब दिखे।