संगीत समारोह का खास आकर्षण बगीचे की कला दीर्घा रही। यहां पर 400 से ज्यादा अद्भुत तस्वीरें देखने को मिलीं। सबसे महंगी पेंटिंग सवा तीन लाख रुपये की है। इसे स्तुति सिंह ने उकेरा है। दूसरी सबसे महंगी पेंटिंग 2.50 लाख रुपये की है। इस पेंटिंग में अलग-अलग रंगों से हनुमान जी के कॉस्मिक पॉवर यानी ब्रह्मांडीय शक्ति उकेरी गई थी। आर्टिस्ट अजय उपासनी ने हनुमान जी की ऊर्जा को रंगों में उकेरा था। तीसरी सबसे महंगी पेंटिंग 85 हजार की है। इसमें बजरंग बली ने अपना सीना चीरकर सियाराम को दिखाया। विजय मूर्तिकार ने दो सेंटीमीटर की सबसे छोटी मूर्ति लगाई। उद्घाटन महंत प्रो. विश्वंभर नाथ मिश्रा, पं. राजेश्वर आचार्य, पं. संजू सहाय और प्रो. श्रीप्रकाश शुक्ला ने किया।