फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सपा ने किया तंज, बजाई थाली, VIDEO

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन वाराणसी के ककरमत्ता वार्ड नं. 38 के पहाड़ी गांव में अनोखे अंदाज में मनाया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, स्मार्ट सिटी का दावा करने वाले इस गांव की असलियत यह है कि यहा ना सीवर है, ना साफ-सफाई, ना आने-जाने लायक रास्ता। इसी बदहाली को उजागर करने के लिए जनता ने थरिया, लोटा और घंटा बजाकर जन्मदिन का जश्न मनाया। कार्यक्रम का नेतृत्व अमन यादव (महानगर अध्यक्ष, बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी) ने किया। इस मौके पर अरुण यादव, संदीप, मनोज, सुनीता, इंदू, प्रर्मिला, आकाश, कृष्ण, अंशु सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता मौजूद रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें