वाराणसी के चेतगंज चौराहा के समीप सोमवार को शराब ठेके के बाहर साधु वेशधारी पप्पू (45) से कुछ किशोरों की कहासुनी हुई। किशोरों के ईंट-पत्थर के हमले में पप्पू की मौत हो गई। चेतगंज थाने की पुलिस चार किशोरों को पकड़ कर पूछताछ कर रही है। एसीपी चेतगंज गौरव कुमार ने बताया कि किशोरों से पूछताछ कर घटना की वजह का पता लगाया जा रहा है। सभी किशोर बेनियाबाग की मलिन बस्ती के रहने वाले हैं।