फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : वाराणसी में बालिका हैंडबॉल का चैंपियन बना रॉयल क्लब, 72 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया

परमानंदपुर में जिलास्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में रॉयल क्लब ने यूथ क्लब को 10 गोल से हरा दिया। जिला हैंडबॉल संघ की आठ दिवसीय प्रतियोगिता में छह टीमों के कुल 72 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। रॉयल क्लब की राष्ट्रीय खिलाड़ी नैना यादव ने अच्छी शुरुआत की। प्रीति यादव ने उनका बखूबी साथ दिया। राॅयल क्लब के हमले का यूथ क्लब की गोलकीपर कोमल ने शानदार बचाव किया। हाफ टाइम तक स्कोर 10-8 था। दूसरे हाफ में रॉयल क्लब की कप्तान रेशमा यादव व शिवांगी ने कई बार यूथ क्लब के डिफेंडर स्नेहा, अनेश व सताक्षी को परेशान किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें