वाराणसी के सीर गोवर्धन में रविदास जयंती को लेकर लाखों रैदासियों की भीड़ पहुंच गई है। आसपास के होटल और धर्मशाला पहले से बुक हो गए थे। कैंट रेलवे स्टेशन पर बेगमपुरा एक्सप्रेस से संत निरंजन दास का आगमन होते ही पूरा परिसर गुरु के नारे से गुंजायमान हो गया। विदेश से भी रैदासी आए थे। हर बार की तरह अपना स्वागत भव्य तरीके से देख वे उत्साह से लबरेज हो गए। ढोल-नगाड़े बज रहे थे। इटली से आए रैदासियों ने कहा कि इस बार भी वे गुरु की बंदगी करने बनारस आए हैं। सीर पहुंचने पर भी उनका स्वागत किया गया। इसके बाद वे सेवा में लग गए।