फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय इतिहास में रानी लक्ष्मीबाई का योगदान अतुलनीय, VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Thu, 18 Jun 2026 06:27 PM IST

नगर स्थित शहीद पार्क में बृहस्पतिवार को वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की पुण्यतिथि मनाई गई। जय बाबा बर्फानी ग्रुप की ओर से आयोजित कार्यक्रम में रानी लक्ष्मीबाई के वीरता का गुणगान किया गया। ग्रुप के सदस्यों ने रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। ब्रम्हा मोदनवाल ने कहा कि महान वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई का बलिदान दिवस हर साल 18 जून को मनाया जाताहै। 1857 के प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की महानायिका झांसी की रानी लक्ष्मीबाई 18 जून 1858 को ग्वालियर के पास कोटा की सराय में ब्रिटिश सेना से लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त हुई थीं। भारतीय इतिहास में उनके अतुलनीय साहस, देशभक्ति और बलिदान को सदैव याद किया जाता है। मौके पर राकेश महाराज, आकाश सिंह, महेंद्र मिस्त्री, रवि माली, भैरव आदि रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें