फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रंगभरी एकादशी... कड़ी सुरक्षा के बीच महंत आवास से निकली बाबा की पालकी

वाराणसी जिले में टेढ़ी नीम स्थित पूर्व महंत आवास पर माता पार्वती के गौना की रस्में सोमवार की सुबह संपन्न हुईं। भोलेनाथ के साथ माता पार्वती पालकी में सवार होकर विदा हुईं। महादेव और पार्वती की चल प्रतिमा मंदिर के लिए रवाना हुई।  रजत प्रतिमा पालकी में स्थापित कर मंदिर भेजा गया। प्रतिमा को एक कपड़े से ढका गया था और भारी संख्या में पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में टेढ़ी नीम स्थित पूर्व महंत आवास से प्रतिमा मंदिर के लिए रवाना की गई। शंकराचार्य चौक पर प्रतिमा स्थापित की जाएगी। वहां लोकाचार संपन्न कराए जाएंगे और आरती होगी। इसके साथ ही काशीवासी बाबा की अनुमति लेकर होली खेलेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें