फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चंदौली में राजमाता जिजाबाई सम्मान समारोह का आयोजन, क्रीड़ा भारती ने 20 खिलाड़ियों और उनकी माताओं को किया सम्मानित

क्रीड़ा भारती चंदौली काशी प्रांत की ओर रविवार को नगर स्थित एक गार्डेन में राजमाता जिजाबाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सीओ आशुतोष तिवारी व विशिष्ट अतिथि अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चंद्रशेखर झा ने हनुमान के चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम 20 खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि यह एक नई पहल है। जिले में बेहतर खिलाड़ियों के साथ-साथ उनकी माता की सम्मान किया जा रहा है। जिससे खिलाड़ियों और उनके परिवार का भी मान बढ़ेगा। जिले के खिलाड़ी प्रदेश और देश में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान कुश्ती संघ के प्रियांशु पांडेय व बघेल यादव, एथलेटिक संघ से कुलदीप यादव व साहिल पांडेय, कबड्डी संघ से अभिषेक यादव व अनिल पाल, ताइक्वांडो संघ से उत्कर्ष तिवारी, श्रेया गुप्ता, रिया वर्मा, विनीत सिंह वहीं कराते संघ से नव्या गुप्ता व प्रियांशु चौरसिया, स्केटिंग संघ से प्रियांशु यादव व श्रेया सिंह को सम्मानित किया गया। इसके बाद वहां उपस्थित माताओं की दांत की जांच की गई। कार्यक्रम के अंत में क्रीड़ा भारती चंदौली के जिलाध्यक्ष डॉ. आनंद श्रीवास्तव ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें