फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजघाट पुल से वाहनों का आना- जाना बंद, पैदल जा रहे लोग, VIDEO

प्रगति चंद Updated Wed, 24 Dec 2025 06:17 PM IST

कैंट स्टेशन से पड़ाव को जोड़ने वाले राजघाट पुल पर ड्रेनेज स्पाउट एक्सपेंशन के मरम्मत कार्य के चलते मंगलवार रात वाहनों की आवाजाही थम गई। रात में पुल के दोनों छोर पर सीमेंटेड बैरिकेडिंग कर दी गई। बुधवार से 13 जनवरी तक सिर्फ पैदल ही लाेगों की आवाजाही होगी। राजघाट पुल पर दोपहिया समेत अन्य वाहनों की आवाजाही पड़ाव चौराहे से रामनगर मार्ग और रामनगर-सामनेघाट पुल और टेंगरा मोड़ बाईपास से होगी। ट्रैवेलर, स्कूली बस, मालवाहकों की आवाजाही हाईवे से डाफी टोल प्लाजा, अखरी बाईपास और मोहनसराय के रास्ते होगी। रामनगर-सामनेघाट पुल से सिर्फ छोटी कार, ऑटो, ई-रिक्शा और दो पहिया वाहनों की आवाजाही होगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें