रेलवे बोर्ड के सदस्य (अतिरिक्त) राजेश पाठक सोमवार को वाराणसी पहुंचे। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय पर पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ ने उनका स्वागत किया और यूनिफाइड पेंशन स्कीम में संशोधन की मांग की। मंडल अध्यक्ष सर्वेश पांडेय ने कहा कि स्कीम के तहत कर्मचारियों के वेतन से 10 प्रतिशत की कटौती न की जाए और पुरानी पेंशन स्कीम को लागू किया जाए। मंडल मंत्री हरि नारायण शर्मा ने यूपीएस को कर्मचारी विरोधी बताया। संगठन मंत्री विकास ने कहा कि कर्मचारी को पुरानी पेंशन स्कीम के अलावा कुछ भी मंजूर नहीं। इस दौरान शाखा अध्यक्ष आशुतोष दुबे, अनिश राय, विकास नारायण वर्मा, सुरेंद्र यादव, राहुल मौजूद रहे। ब्यूरो