फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू के सीएचएस में लॉटरी सिस्टम से प्रवेश प्रक्रिया का विरोध, छात्रों ने बांधी काली पट्टी

बीएचयू के सीएचएस में कक्षा 6 में एंट्रेंस एग्जाम के बजाय लॉटरी सिस्टम से प्रवेश लेने का विरोध करते हुए छात्रों ने कहा कि इससे शिक्षा का स्तर बिगड़ रहा है। जवाहर और सैनिक स्कूल में एंट्रेस से एडमिशन मिलता है। मगर सीएचएस में लॉटरी सिस्टम से क्यों दाखिला हो रहा है। विश्वविद्यालय के छात्रों की ओर से विपुल ने चेतावनी दी कि इस प्रक्रिया को तत्काल रोका जाए नहीं तो सिंह द्वार से लेकर सीएसएस गेट तक छात्र धरना प्रदर्शन करेंगे। जहां भी अपने अधिकारों की बात आएगी वहां पर ये छात्र जमकर विश्वविद्यालय प्रशासन की मुखालफत करेंगे। छात्रों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया और मांग किया कि सेंट्रल हिंदू स्कूल में कक्षा 6 के प्रवेश के लिए लॉटरी प्रणाली के स्थान पर पुनः प्रवेश परीक्षा प्रणाली लागू हो। कोविड-19 महामारी के दौरान प्रवेश परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था, और वर्तमान में प्रवेश केवल लॉटरी प्रणाली के माध्यम से किया जा रहा है। इस प्रणाली के कारण योग्य और मेहनती विद्यार्थियों के लिए मेरिट के आधार पर प्रवेश प्राप्त करना कठिन हो गया है, और इसमें निष्पक्षता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। लॉटरी प्रणाली में पारदर्शिता की कमी के कारण इसमें भ्रष्टाचार और धांधली की संभावनाएं बढ़ गई हैं। इस प्रकार की व्यवस्था में सक्षम और योग्य विद्यार्थियों के साथ अन्याय हो रहा है, जो कि सेंट्रल हिंदू स्कूल (बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी, वाराणसी उत्तर-प्रदेश) जैसे प्रतिष्ठित संस्थान की छवि के अनुरूप नहीं है। छात्रों ने कहा कि अगर मांग नहीं मानी जाएगी तब विरोध प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगें जिसकी पूरी जिम्मेदारी काशी हिन्दू विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें