बीएचयू में तेलुगु विभागाध्यक्ष प्रो. सीएस रामाचंद्र मूर्ति पर हमले की पूरी कहानी अस्पताल में भर्ती प्रोफेसर ने खुद बताई। उन्होंने बताया कि उनकी बाइक के सामने बीच सड़क पर बाइक खड़ी करके हमलावरों ने उन पर रॉड से वार किया था। जिससे उनका हाथ टूट गया। साथ ही शरीर के कई भागों में चोटें आईं।