काशी तमिल संगमम 4.0 का शुभारंभ मंगलवार को शाम चार बजे नमो घाट पर होगा। तमिल करकलाम यानी तमिल सीखें की थीम पर आधारित इस आयोजन में तमिलनाडु से 1400 से अधिक प्रतिनिधि काशी पहुंच रहे हैं। काशी और तमिलनाडु के पारंपरिक कलाकार संयुक्त प्रस्तुति देते हुए भारतीय संस्कृति का अद्भुत संगम प्रस्तुत करेंगे।