फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहमदाबाद विमान दुर्घटना में दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना, VIDEO

अहमदाबाद विमान दुर्घंटना में मृतक आत्मा की शांति हेतु काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में स्थित नवग्रह मंडप में एक विशेष शांति पाठ का आयोजन किया गया। यह शांति पाठ दुर्घटना में मृत्युग्रस्त सभी यात्रियों की आत्मा की शांति और उनके परिजनों को संबल प्रदान करने के उद्देश्य से संपन्न हुआ। शांति पाठ के माध्यम से मंदिर के आचार्यों एवं पुजारियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मंदिर प्रशासन की ओर से श्रद्धांजलि स्वरूप दीप प्रज्वलित किए गए और मृतकों के प्रति शोक संवेदना प्रकट की गई। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास सभी दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करता हैं और उनके परिजनों को यह असीम दुख सहन करने की शक्ति देने की कामना करतें हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें