कोदई चौकी में पिछड़ा वर्ग मोर्चा, काशी क्षेत्र के तत्वावधान में 'मन की बात' कार्यक्रम के 124 वें संस्करण को सुना गया। कार्यक्रम का नेतृत्व मोर्चा के उपाध्यक्ष अनूप जायसवाल ने किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए विज्ञान, विरासत, स्टार्टअप और स्वदेशी पर बल दिया। उन्होंने कहा कि आज देश में बच्चों में विज्ञान को लेकर अत्यधिक जिज्ञासा देखी जा रही है। उन्होंने अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी सकुशल वापसी से पूरा देश गौरवान्वित है। प्रधानमंत्री ने यह भी बताया कि भारत में स्पेस स्टार्टअप्स तेजी से आगे बढ़ रहे हैं और छोटे-छोटे बच्चे अब वैज्ञानिक बनने का सपना देख रहे हैं।