प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे। इस दौरान बरेका मैदान में आयोजित जनसभा में महिला शक्ति की झलक दिख रही है। करीब 25 हजार महिलाओं के जुटने की उम्मीद की गई है। काशी में ये महिलाओं का अब तक का सबसे बड़ा जुटान हो रहा है। इस सम्मेलन की कमान महिलाएं संभाल रही हैं। यहां तक कि सुरक्षा व्यवस्था में भी महिला पुलिसकर्मी तैनात हैं।