साइक्लिंग, हैंडबॉल, हॉकी, रग्बी फुटबाल, टेबल टेनिस और जूडो के खिलाड़ियों ने 31 अगस्त को सुबह आठ बजे साइकिल रैली निकाली। इस में तीन सौ से अधिक बालक बालिका खिलाडियों ने हिस्सा लिया। साइकिल रैली परमानंदपुर मिनी स्टेडियम से शुरू हुई। जो चांदमारी और लालपुर होते हुए पुनः परमानंदपुर मिनी स्टेडियम पर समाप्त हुई। जिला साइक्लिंग संघ और हॉकी वाराणसी के अध्यक्ष डॉ एके सिंह ने साइकिल रैली का शुभारभ किया। उनका कहना है कि इस साइकिल रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। साथ ही बताया गया कि जो फिट रहेंगे वहीं हिट होगा। इस मौके पर हॉकी वाराणसी के सचिव केबी रावत, इदरीस अहमद, दिलीप कुमार सिंह, प्रवीण कुमार और राहुल सहित अनेक खेल प्रेमी मौजूद थे। जिला साइक्लिंग संघ के सचिव डॉ. शम्स तबरेज शैंपू ने कार्यक्रम का संचालन किया।