टी20 क्रिकेट विश्व कप में भारतीय टीम की ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष्य में सोमवार को हैंडबॉल, हॉकी, जूडो, रग्बी, एथलेटिक्स, टेबल टेनिस और मार्शल आर्ट के 500 से अधिक खिलाड़ियों ने परमानंदपुर मिनी स्टेडियम से विकास इंटर कालेज तक विजय जुलूस निकाला। उनका साथ विकास इंटर कालेज के 200 छात्र छात्राओं ने दिया। इस दौरान लोग हाथों में तिरंगा लहराते हुए 'भारत माता की जय' और 'टीम इंडिया जिंदाबाद' के नारे लगा रहे थे। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. एके सिंह ने कहा कि भारतीय टीम की यह जीत देश के लिए गर्व का क्षण है और इससे युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।