वाराणसी के मंडुआडीह चौराहे पर अतिक्रमण हटाने के दौरान स्थानीय लोगों ने टीम का विरोध किया। दरगाह के पास से अतिक्रमण हटाकर वापस जा रहे जेसीबी को स्थानीय लोगों ने दरगाह की एक इमारत को तोड़ने के लिए रोक लिया। आरोप लगाया के एक तरफा कार्रवाई करके प्रशासन जेसीबी को वापस भेज रहा है, जबकि दरगाह में बनाया गया मकान भी एक मीटर आगे है उसको बिना तोड़े जेसीबी को नहीं जाने दिया जाएगा।