इस दीपावली भूल न जाना मां गंगा को है स्वच्छ बनाना। काशी के घाटों पर पंच दिवसीय प्रकाश पर्व दीपावली के पूर्व निर्मल गंगा अविरल गंगा के संकल्प को पूरा करने की कवायद जारी है। रविवार को जल शक्ति मंत्रालय राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के नमामि गंगे अभियान के तहत गंगा विचार मंच महानगर इकाई द्वारा गायघाट से नंदेश्वर घाट तक अभियान चलाया गया।